बीकानेर, राजस्थान।
अभी-अभी हरियाणा की पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की हत्या को लेकर हरियाणा की सिरसा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया हैं। सिरसा पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया हैं, उस गिरोह का मकसद रामेश्वर डूडी की हत्या करना है। गिरोह के पास हथियार और कारतूस भी मिले है। गिरोह ने डूडी को।मारने के लिए जयपुर में रेकी भी की थी और पटना से हथियार और कारतूस के लिए नया ऑर्डर भी दिया हैं।
डूडी बोले- कोई राजनीतिक साजिश भी हो सकती हैं
इस साजिश को लेकर रामेश्वर डूडी ने चिंता जताई हैं, डूडी ने कहा कि मैंने हमेशा आमजन के लिए काम किया है और मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं, इसलिये हो सकता हैं यह कोई राजनीतिक साजिश भी हो सकती हैं। इस साजिश के बारे में डूडी को सिरसा पुलिस ने बताया हैं। रामेश्वर डूडी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते है। डूडी ने कहा हैं कि पहले भी इस तरह की घटना मेरे साथ हो चुकी हैं, इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत हैं। डूडी सरकार से अब सुरक्षा की भी मांग करेंगें, डूडी ने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि लोग मुझे भी मारना चाहते है।
दरअसल पकड़े गए मुख्य आरोपी का नाम श्याम सुंदर बिश्नोई हैं, जो रामेश्वर डूडी से द्वेषता रखता हैं, क्योंकि डूडी ने उनको सजा दिलाई थी, इसके बाद बिश्नोई डूडी को खत्म करना चाहता हैं।

Tnxx for comment