आनंदपाल के भाई मंजीत को डीडवाना के ADJ कोर्ट ने खैराज जाट हत्याकांड में सुनाई उम्रकैद की सजा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले के डीडवाना के एडीजे कोर्ट ने आज एक बड़ा फैंसला सुनाया हैं। डीडवाना के एडीजे कोर्ट ने खैराज हत्याकांड पर आज 18 साल बाद फैंसला सुना दिया हैं। इस मामले में कोर्ट ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई हैं। वहीं कोर्ट ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया हैं। यह हत्याकांड गैंगस्टर आनंदपाल की गैंग ने ही किया था, खुद आनंदपाल और उसका भाई मंजीत सिंह इस मामले में आरोपी थे। 

2001 में खैराज जाट को चाकुओं से आनंदपाल गैंग ने मारा था

2001 में आनंदपाल गैंग ने लाडनूं निवासी खैराज जाट की हत्या कर दी थी, आंनदपाल और 5 उसके साथियों ने चाकुओं से गोद कर खैराज को मार दिया था। इसमें 6 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें 3 आरोपियों की मौत हो गई, वहीं अब 3 आरोपी जिंदा थे। इनमें आनंदपाल को 2017 में  एनकाउंटर में मार दिया, दूसरा मनीष हरिजन को मुठभेड़ में मार दिया था, वहीं तीसरा साथी सुरपत सुराणा भीमर गया था। अब 3 आरोपी जिंदा बचे थे, जिनमें आनंदपाल का भाई मंजीत सिंह, अनिल माली, सुरेन्द्र हैं, इन तीनो को आज डीडवाना के एडीजे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई हैं।

यह हत्याकांड आनंदपाल गैंग का पहला हत्याकांड था, इसी हत्याकांड के बाद आनंदपाल गैंग काफी सक्रिय रही और हर दिन डकैती, लूट, फिरौती, हत्या जैसे अपराधों को अंजाम देते गई।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default