बीकानेर, राजस्थान।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को अभी तक कोई सुरक्षा राजस्थान सरकार की ओर से नहीं दी गई हैं। इस कारण आज बीकानेर के सभी उपखंडों में एक दिन का महापड़ाव रखा गया और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। वहीं माकपा विधायक गिरधारी महिया ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा हैं कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी रामेश्वर डूडी को सुरक्षा नहीं मिली हैं, अब 23 सितम्बर को सर्वसमाज एक बड़ा महापड़ाव करेगा। सरकार को हमने ज्ञापन भी दिए, लेकिन सरकार अभी सो रही हैं।
आज बीकानेर के अलावा अन्य जिलों में भी रामेश्वर डूडी को सुरक्षा मुहैया करवाने के लिए ज्ञापन दिए गए है। गौरतलब हैं कि कुछ ही दिनों पहले हरियाणा पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो कांग्रेस के कदावर नेता रामेश्वर डूडी की हत्या की साजिश रच रहा था। इसके बाद रामेश्वर डूडी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सुरक्षा नहीं दी हैं।

Tnxx for comment