जयपुर, राजस्थान।
RCA से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, RCA ने अपनी अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी हैं, लेकिन अब यह लिस्ट दिग्गज कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के चिन्ताजक हैं, क्योंकि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, अब रामेश्वर डूडी RCA का चुनाव नहीं लड़ सकते है। उधर दूसरी ओर मुख्यमंत्री गहलोत के बेटे का नाम RCA की लिस्ट में शामिल है, जिसके बाद अब वैभव गहलोत RCA का चुनाव लड़ सकते है।
दरअसल नए चुनाव अधिकारी ने नागौर की कार्यकारिणी को निलंबित माना हैं, जिसके कारण रामेश्वर डूडी का नाम लिस्ट में नहीं आया हैं। पिछले काफी दिनों से RCA में बड़ा विवाद चल रहा था। इस चुनाव में रामेश्वर डूडी और वैभव गहलोत आमने-सामने हो गए थे। दोनों ही नेता आपस में आरोप-प्रतिआरोप लगा रहे थे। अपने-अपने गुटों के साथ मीटिंग कर रहे थे। लेकिन अब वैभव गहलोत का रास्ता साफ हो गया हैं, उनके लिए डूडी मुसीबत बने हुए थे। हम आपको बता दे कि यह चुनाव अब 4 अक्टूबर को होने वाला हैं।

Tnxx for comment