आज नागौर में 10.30 बजे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी एक विशाल धरना प्रदर्शन देने जा रही हैं, यह धरना प्रदर्शन नागौर के ताऊसर गांव के बंजारा परिवारों के न्याय के लिए दिया जा रहा हैं। यह धरना प्रदर्शन नागौर सांसद और पार्टी मुखिया हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में हो रहा हैं। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर से सभी रालोपा नेता भाग लेंगें और बंजारा परिवार के न्याय की मांग करेंगें।
आपको गौरतलब हो कि 25 अगस्त को नागौर के ताऊसर गांव में प्रशासन ने बंजारा परिवारों के 35 घरों पर जेसीबी चला दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने बंजारा परिवारों के लोगों, महिलाओं और बच्चों पर भी लाठीचार्ज किया, इसमें कई लोग घायल भी हो गए। इस पूरे घटनाक्रम में एक जेसीबी चालक की मौत भी हो गई। इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन ने रालोपा के विधायक पुखराज गर्ग और विधायक इंदिरा देवी बावरी पर मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।
25 और 26 अगस्त को भी सांसद हनुमान बेनीवाल ने बंजारा परिवारों के लिए धरना दिया था, 26 अगस्त को जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था। अब रालोपा आज 29 अगस्त को एक बड़ा आंदोलन करने जा रही हैं, इसकी मुख्य मांगे बंजारों परिवार के पुनर्वास, प्रशासन पर कार्यवाही करना है।

Tnxx for comment