सीकर, राजस्थान।
सीकर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर माहौल काफी गर्मा गया हैं। दोपहर को सीकर की कन्या महाविद्यालय में धांधली को लेकर SFI के समर्थकों ने कॉलेज के सामने धरना दिया। कन्या महाविद्यालय में जैसे ही धांधली की बात सामने आई, एसएफआई के छात्रनेता कन्या महाविद्यालय पहुंचे और नारेबाजी करके धरना दे दिया। इसके बाद छात्रनेताओं ने कलेक्ट्रेट पर भी नारेबाजी की, जहां पुलिस ने छात्रों को खदेड़ना शुरू किया।
पूर्व विधायक पेमाराम, किशन पारीक भी गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रनेताओं पर लाठीचार्ज भी कर दिया, जिसमें कई छात्रनेताओं को चोटें भी आई, वहीं एक पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष की दोनों टांगे टूट गई। पुलिस ने छात्रनेताओं को गिरफ्तार किया, उनके साथ ही पूर्व विधायक पेमाराम, पूर्व विधायक किशन पारीक समेत दर्जनों छात्रनेता गिरफ्तार हुए। वहीं पूर्व विधायक अमराराम के साथ भी पुलिस ने धक्का मुक्की की। पुलिस ने जाट बोर्डिंग और ढाका होस्टल में जाकर छात्र नेताओं को पीटा और नेताओं को गिरफ्तार किया।इस तरह कन्या महाविद्यालय में हुई धांधली
एसएफआई ने कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पर आरोप लगाया कि प्राचार्य ने मतगणना में काफी हद तक धांधली की हैं और एसएफआई के पूरे पैनल को धांधली करके हराया हैं, इसके अलावा एसएफआई ने यह आरोप भी लगाया कि जिस छात्रा को एसएफआई पहले प्रत्याशी बना रही थी, उसका प्रवेश भी प्राचार्य ने जानबूझकर रदद् कर दिया

Tnxx for comment