जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान प्रदेश में छात्र राजनीति परवान पर हैं, क्योंकि अब प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव होने जा रहा हैं। 27 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान होगा। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने छात्र संगठन भी बना रखे हैं और अपनी टीम यही से बनाना शुरू कर देते हैं। कांग्रेस ने NSUI, बीजेपी ने ABVP, तो वाम दलों ने SFI बना रखा हैं। इस बार राजस्थान में RLP पार्टी का भी उदय हुआ है। पहले खबर यह थी कि इस बार छात्र संघ चुनाव में RLP अपना छात्र संगठन RLSU उतारेगी, लेकिन RLP ने ऐसा नहीं किया हैं और एक अलग निर्णय लिया है।
छात्रसंघ चुनाव में इस रणनीति पर काम करेगी RLP
छात्र संघ चुनाव को लेकर RLP ने कई जगहों पर मीटिंग भी की, लेकिन अब अंतिम निर्णय पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने लिया है। अब RLP ने इन छात्र संघ चुनावों में योग्य और स्वच्छ छवि के उमीदवार को सपोर्ट करेगी, इसके लिए RLP ने अपनी समस्त जिला इकाइयों को हर यूनवर्सिटी और कॉलेज के उमीदवार चिन्हित करके बता दिए, रालोपा उसके हिसाब से ही इन छात्रसंघ चुनाव में भाग लेंगी।


Tnxx for comment