डीडवाना, नागौर।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदेश में छात्र राजनीति चरम पर हैं। 27 अगस्त को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में जोरों शोरों पर छात्रनेता प्रचार प्रसार कर रहे है। नागौर जिले की डीडवाना की बांगड़ कॉलेज में पिछले 3 सालों से भीम सेना ने छात्र संगठनों को पटखनी दी। 3 साल पहले डीडवाना की बांगड़ कॉलेज में दलित छात्रों ने भीम सेना नाम का एक संगठन बनाया। इस संगठन ने अब तक 3 चुनाव लड़े, जिनमें से 2 चुनाव में भीम सेना को जीत मिली।
इस बार भीम सेना की विनोद कंवर मैदान में
एक ओर जहां प्रदेश में ABVP, NSUI और SFI जैसे छात्र संगठन मौजूद है, उनके होते हुए भी डीडवाना में भीम सेना का अध्यक्ष पद पर कब्जा करना काफी मायने रखता हैं। डीडवाना कॉलेज में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला बना हुआ है। यहाँ NSUI के रामरतन बाजडोलिया, SFI के सुरेंद्र नेतड़, ABVP के खुशवंत ठोलिया तो भीमसेना की विनोद कंवर मैदान में हैं। बांगड़ कॉलेज में 4500 छात्र मतदाता हैं।
इस कॉलेज में पहले ABVP और SFI के बीच ही जंग होती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से NSUI ने भी यहाँ अपनी जड़ें बना ली हैं। NSUI भी पिछले चुनावों में दूसरे स्थान पर रही थी। पिछले कई सालों के परिणाम पर यहाँ चर्चा करें तो अब तक सबसे ज्यादा यहाँ SFI ने ही जीत दर्ज की हैं, लेकिन जब से भीमसेना मैदान में आई हैं, तब से यहाँ छात्र राजनीति में काफी उलट फेर हुआ है।

Tnxx for comment