जोधपुर, राजस्थान।
कल यानी 27 अगस्त को राजस्थान प्रदेश के सभी यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। इन चुनावों के लिए छात्रनेताओं ने दिन रात एक कर दिया हैं। पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े विश्वविद्यालय जोधपुर में भी इस चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है, क्योंकि इस विश्वविद्यालय पर प्रदेश के बड़े नेताओं की नजर रहती हैं, वहीं बड़े-बड़े नेता प्रचार प्रसार करते हुए JNVU में आसानी से देखे जा सकते है। JNVU में इस बार NSUI से हनुमान तरड़, ABVP से त्रिवेंद्रसिंह, SFI से अजयसिंह टाक मैदान में हैं, इनके अलावा रविन्द्र सिंह भाटी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
NSUI के हनुमान तरड़ और निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी के बीच मुकाबला
JNVU में हमेशा ABVP और NSUI के बीच मुकाबला होता हैं, लेकिन इस बार ABVP के बड़े नेता रविन्द्र सिंह भाटी बागी हो गए, क्योंकि ABVP ने उनकी जगह त्रिवेंद्र सिंह को टिकट दे दिया। इसलिये ABVP की जगह इस बार रविन्द्र सिंह भाटी NSUI को टक्कर देंगें। इस प्रकार JNVU में इस बार NSUI के हनुमान तरड़ और निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी के बीच मुकाबला होगा।
NSUI के हनुमान तरड़ सबसे मजबूत प्रत्याशी बनकर उभरे
JNVU में हर बार जातीय समीकरण के आधार पर छात्रसंघ चुनाव होता हैं, इस बार भी ठीक वैसा ही हैं। JNVU में जाट और राजपूत प्रत्याशी के बीच ही टक्कर होती हैं, बाकी अन्य प्रत्याशी टक्कर से बाहर हो जाते है। इस बार भी जाट प्रत्याशी हनुमान तरड़ और राजपूत प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी के बीच मुकाबला हैं। राजपूत समाज ABVP के साथ रहता हैं, इस बार राजपूत समाज ABVP और रविन्द्र सिंह के बीच दो भागों में बंट गया हैं, जिसका सीधा फायदा हनुमान तरड़ को होगा।
हनुमान तरड़ को कांग्रेस, NSUI और RLP का भी समर्थन प्राप्त है। RLP ने हनुमान बेनीवाल को छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिकृत किया हैं। इसके अलावा पिछले परिणाम में भी NSUI के सुनील चौधरी ने बाजी मारी थी, चौधरी के कार्यकाल में विश्विद्यालय में कई बड़े परिवर्तन हुए, जिसका फायदा हनुमान तरड़ को सीधा मिलेगा। इस तरह हम यह कहे कि JNVU में हनुमान तरड़ सबसे मजबूत प्रत्याशी हैं, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

Tnxx for comment