बायतु, बाड़मेर।
बाड़मेर जिले के बायतु उपखण्ड में आज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले छात्र नेताओं ने एक छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया हैं। यह रैली बायतु की राजकीय महाविद्यालय के सामने से शुरू होगी, इस रैली का उद्देश्य राजकीय बायतु महाविद्यालय की समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर हैं। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर खेमा बाबा मंदिर, बायतु मुख्यालय से होते हुए अरनेश्वर धाम तक जाएगी, उसके बाद छात्रों की एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस छात्रसभा में रालोपा के कई युवा छात्रनेता भी शामिल होंगे, तो कई रालोपा के बड़े नेता भी भाग लेंगे। इस सभा मे आगामी छात्रसंघ चुनावों को लेकर वार्ता की जाएगी, छात्रों को एकजुट करके रालोपा छात्रसंघ चुनावों में अपनी छात्रशक्ति दिखाएगी। यह रैलीरालोपा नेता ओम काकड़ के नेतृत्व में निकाली जा रही हैं।

Tnxx for comment