जोधपुर, राजस्थान।
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनावों को लेकर छात्र नेताओं की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव 27 अगस्त को होने जा रहे है। इसी कड़ी में जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्विद्यालय में भी छात्र राजनीति उफान पर है। बुधवार को NSUI ने हनुमान तरड़ को अध्यक्ष पद के लिए अपना उमीदवार घोषित किया हैं।
हनुमान तरड़ पिछले एक साल से लगातार छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुटे हुए है और कई सालों से वो विश्वविद्यालय में संघर्षरत हैं। पिछले छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने ही बाजी मारी थी और सुनील चौधरी JNVU के अध्यक्ष चुने गए थे।

Tnxx for comment