नागौर के परबतसर में राहत कार्य के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पानी मे डुबी

INC News
0

नागौर, राजस्थान

पिछले एक दिन से राजस्थान में तेज बारिश हो रही हैं, नागौर जिले के कई जगहों पर पिछले 24 घण्टे से बारिश ने रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। इसी कड़ी में नागौर के परबतसर में भी बारिश का तेज दौर जारी हैं। परबतसर तहसील के भादवा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए है, जहां राहत कार्य चालू हैं। 

राहत कार्य के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पानी मे डुबी

भादवा गांव के लिए परबतसर पुलिस की गाड़ी राहत कार्य के लिए जा रही हैं, लेकिन रस्ते में बडू गांव में पुलिस की गाड़ी पानी मे फंस गई, जिसके कारण पुलिसकर्मी पानी मे ही फंस गई, पुलिसकर्मी बचाव के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ गए। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस वालों को रसियों के सहारे पानी से बाहर निकाला, गाड़ी अभी भी पानी मे फंसी हुई हैं।


Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default