डीडवाना में भी RLP लड़ेगी छात्रसंघ चुनाव, छात्रनेताओं ने की मीटिंग

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

नागौर जिले के सबसे बड़े और पुराने राजकीय महाविद्यालय बांगड़ कॉलेज डीडवाना में छात्रसंघ चुनाव को लेकर युवाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी भी डीडवाना की बांगड़ कॉलेज से चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को डीडवाना के मिर्धा पार्क में हुई बैठक में छात्रनेताओं ने यह फैंसला लिया। इस मीटिंग में कॉलेज के कई छात्रनेताओं ने भाग लिया, जो पहले दूसरी पार्टियों में थे, अब उन्होंने रालोपा का दामन थाम लिया है।

इस मीटिंग में सुरेश पचार के नाम पर अध्यक्ष पद के लिए चर्चा की गई। सुरेश पचार काफी दिनों से रालोपा के नाम से चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रहे हैं, हालांकि अभी तक किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगी हैं। हालांकि यह तय हो गया हैं कि बांगड़ महाविद्यालय में रालोपा चुनाव जरूर लड़ेगी। इस बार NSUI, SFI, ABVP और RLP सहित भीमसेना भी इस कॉलेज में चुनाव लड़ती हुई दिखाई देगी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default