पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान विधानसभा से भरा राज्यसभा सांसद के लिए नामांकन

INC News
0

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के बाद राज्यसभा में एक सीट खाली हो गई। राजस्थान में 10 राज्यसभा सीट हैं। खाली हुई सीट पर 26 अगस्त को फिर से चुनाव है। इसलिए कांग्रेस ने राजस्थान से इस बार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राज्यसभा का उमीदवार बनाया हैं। मनमोहन सिंह हर बार असम से राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं, लेकिन इस बार मनमोहन सिंह राजस्थान से राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे।

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त है, इसलिए मनमोहन सिंह का सांसद बनना तय है, इसी कारण भाजपा मनमोहन सिंह के सामने किसी को चुनाव नहीं लड़ा रही हैं। मनमोहन सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ अपना नामांकन दाखिल किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default