जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर की जय नारायण व्यास विश्विद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को लेकर सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं, सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, अब अध्यक्ष उमीदवार विश्वविद्यालय, छात्रवास में जाकर छात्रों से वोट की अपील कर रहे है। इस बार छात्रसंघ चुनाव 27 अगस्त को होने जा रहे हैं। पिछले छात्रसंघ चुनाव में JNVU में NSUI के सुनील चौधरी ने जीत दर्ज की थी, उन्होंने 9 वोट से ABVP के मूल सिंह को हराया था।
JNVU की वर्तमान छात्रसंघ चुनाव की स्थिति
इस बार के चुनाव के लिए सभी छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। NSUI ने हनुमान तरड़ को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं ABVP ने त्रिवेंद्र पाल सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा हैं, वहीं SFI ने अजय सिंह टाक को टिकट दिया हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रविन्द्र सिंह भाटी मैदान में हैं।
रविन्द्र सिंह भाटी ABVP से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैंसला किया हैं, जिसका नुकसान ABVP के त्रिवेंद्र पाल को हो सकता हैं। दोनों ही उमीदवारों के वोट इधर-उधर होने की सम्भावना काफी हैं। इस स्थिति में हनुमान तरड़ और अजय सिंह टाक को फायदा हो सकता हैं।

Tnxx for comment