बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री और बाड़मेर की बायतु विधानसभा से विधायक हरीश चौधरी ने रविवार को बाड़मेर कार्यालय पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा, इस जनसुनवाई में बाड़मेर क्षेत्र से कई लोग अपनी समस्या लेकर मंत्री के पास पहुंचे। हरीश चौधरी ने आमजन की समस्या सुनकर, उनके निवारण का आश्वासन लोगों को दिया।
जनसुनवाई के दौरान वन मंत्री सुखराम बिश्नोई भी बाड़मेर कार्यालय पहुंचे। दोनों ही मंत्रियों ने मुलाकात कर लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द निवारण का आश्वासन दिया।


Tnxx for comment