मकराना में हो रही तेज बारिश का निरीक्षण करने ऐसे निकले विधायक रूपाराम मुरावतिया

INC News
0

मकराना, नागौर।

राजस्थान के नागौर जिले के मकराना, परबतसर, डीडवाना क्षेत्रों में बारिश लगातार पिछले 24 घण्टे से नहीं रुकी हैं, इस दौरान गांवो में काफी पानी जमा हो गया, जिसके कारण आमजन को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मकराना और परबतसर में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस बारिश के चलते मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने गांवों का निरीक्षण किया, जहाँ ज्यादा मात्रा में बारिश हुई हैं।

विधायक मुरावतिया ट्रेक्टर लेकर बारिश का निरीक्षण करने गांवो की ओर निकले, क्योंकि रास्तों में अधिक मात्रा में पानी जमा है। विधायक मुरावतिया ने अपने क्षेत्र के लोगों को इस बारिश से बचने के सुझाव भी दिए है। विधायक मुरावतिया ने आमजन से अपील की हैं कि वे खुद का, अपने परिवार का, पशुओं का और अपनी फसलों का उचित तरीके से बचाव करें।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default