नागौर, राजस्थान।
मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में विधायक मुकेश भाकर ने नागौर में हुए बिंदु चौधरी प्रकरण का मामला उठाया। विधायक भाकर ने कहा कि पिछले 4 दिनों से यह प्रकरण चरम पर हैं, इसको जातीय रूप दिया गया हैं और पुलिस आरोपी का बचाव कर रही हैं। मिलीभगत करके बिंदु चौधरी मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें कई पुलिसकर्मी भी दोषी हैं। विधायक भाकर ने यह मामला जब सदन में उठाया तो मंत्री शांति धारीवाल ने इसका जवाब दिया।
मंत्री शांति धारीवाल ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि यह सच हैं कि कॉलेज प्रशासन ने बिना पुलिस को बताए ही लड़की का पोस्टमार्टम करवाया, इसमें कॉलेज प्रशासन पूरी तरह दोषी हैं, मामले की जांच चल रही हैं, अभी अनुसंधान हो रहा हैं, दोषियों पर कार्यवाही भी होगी। इसके अलावा मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि मैं इस पूरे मामले को अब CID CB को सौंप रहा हैं, अब यही इस प्रकरण का अनुसंधान करेंगें।
हम आपको बता दे कि पिछले सफ्ताह नागौर के एक निजी कॉलेज में एक युवती बिंदु चौधरी की हॉस्टल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई, इस मामले को कॉलेज प्रशासन ने आत्महत्या बताया हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने बिना पुलिस को बताए युवती को पंखे से नीचे उतार लिया और तो और पोस्टमार्टम भी करवा दिया।

Tnxx for comment