जयपुर, राजस्थान।
राजस्थान में होने वाले छात्रसंघ चुनावों को लेकर आज बड़ा एलान हुआ है, इस साल विश्वविद्यालयों, महाविधालयों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव का प्रोग्राम तैयार हो चुका हैं। इस बार छात्रसंघ चुनाव 27 अगस्त को होंगे। पिछली बार जोधपुर संभाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में एक साथ 31 अगस्त को छात्र संघ चुनाव करवाए गए थे।
छात्रसंघ चुनाव 2019-20 का कार्यक्रम:
—19 अगस्त को मतदाता सूचियों का होगा प्रकाशन
—20 अगस्त मतदाता सूचियों पर होगी आपत्तियां
—20 अगस्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन
—22 अगस्त उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करना
—22 अगस्त नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां प्राप्त करना
—23 अगस्त को वैध नामांकन सूची का प्रकाशन
—23 अगस्त तक उम्मीदवार नाम ले सकेंगे वापस
—23 अगस्त शाम को अंतिम उम्मीदवार सूची जारी करना
—27 अगस्त को सुबह सुबह 8 बजे से 1 बजे तक मतदान
—28 अगस्त को सुबह 11 बजे से मतगणना होगी
—मतगणना के तुरंत बाद परिणाम होंगे जारी


Tnxx for comment