धारा 370 पर बोलते हुए नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ऐसे उड़ाई कांग्रेस की खिल्ली

INC News
0

दिल्ली।

आज लोकसभा में जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने वाला विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा की गई, इस चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि आज भारत ले लिए ऐतिहासिक दिन हैं, आज भारत को दूसरी आजादी मिली हैं, मैं गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दूंगा कि इन्होंने आज जवाहर लाल नेहरू की गलती को सुधारा हैं, कांग्रेस को भी कई बार मौका मिला, लेकिन कांग्रेस नेहरू की गलती नहीं सुधार सकी, यह गलती आज भारतीय जनता पार्टी ने सुधारी हैं।

बेनीवाल ने कहा कि गृह मंत्री जी आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं, यह जो कांग्रेस वाले फड़फड़ाहट रहे है, इनका इलाज तो जनता खुद कर देगी, अगली बार कांग्रेस वाले कोने में सिर्फ 5 ही लोग बैठेंगें। कांग्रेस ने जनता के बीच मे दरारें पैदा की, लेकिन आज भाजपा ने इन सब को मिटा दिया हैं। आज इस दिन पर पूरे देश मे जश्न मनाया जा रहा हैं। मैं गृह मंत्री अमित शाह जी और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूँ। 

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default