नागौर जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग को लेकर सांसद बेनीवाल ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात

INC News
0

दिल्ली।

आज नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर ही की, बेनीवाल ने रक्षा मंत्री से नागौर संसदीय क्षेत्र में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की। इसके अलावा सांसद बेनीवाल ने बी आर मिर्धा कॉलेज में महिला NCC विंग और राजकीय बालिका कॉलेज में पृथक से NCC विंग खोलने की मांग की। 

सांसद बेनीवाल की इन मांगों को सुनते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सांसद बेनीवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default