पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी को आज नागौर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया हैं। रामेश्वर डूडी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। रामेश्वर डूडी पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर की जगह लेंगें। यह चुनाव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र सिंह नन्दू की उपस्थिति में हुआ। डूडी समर्थकों में यह खबर फैलते ही समर्थकों ने खुशी जाहिर की हैं। कांग्रेस नेता डूडी को बधाई देने की समर्थकों में होड़ मची हुई हैं। रामेश्वर डूडी वसुंधरा राजे के कार्यकाल के समय विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता थे, इस बार विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Tnxx for comment