नागौर, राजस्थान।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज अपने नागौर निवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में नागौर जिले के कई लोग सांसद बेनीवाल के पास अपनी समस्याएं लेकर पहुँचे। सांसद ने आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका जल्द निवारण करने की बात कही। सांसद बेनीवाल ने अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में भविष्य में होने वाले चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई।

Tnxx for comment