राजस्थान में पिछले 24 घण्टे से राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर चालू हैं, बारिश अभी तक जारी ही हैं। नागौर जिले के कई उपखंडों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। परबतसर तहसील के कई गांवों खेत भी डूब गए है। परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने आज बाढ़ पीड़ित जगहों का निरीक्षण किया, इस दौरान खुद विधायक बाढ़ के पानी से होकर ही निकले, उनके साथ ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी थी। विधायक गावड़िया ने राहत कार्य कर रहे प्रशासन को दिशा निर्देश भी जारी किए, वहीं ग्रामीणों को आगे के लिए सचेत रहने को कहा।

Tnxx for comment