जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर जिले की चिमाणा गांव निवासी नवलाराम भाम्बू हत्याकांड को 1महीने से ऊँपर समय हो गया हैं, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई और इस मामले में कुछ भी खुलासा करने से पुलिस नाकाम रही हैं। नवलाराम भाम्बू एक सामान्य गरीब किसान थे, जिनकी हत्या 29 जुलाई को कर दी गई। नवलाराम भाम्बू की हत्या के बाद 5 दिनों तक परिजनों और गांव के लोगों ने शव नहीं उठाया था। जोधपुर पुलिस अधीक्षक ने 10 दिन का समय मांगा था और वादा किया था कि इस मामले में खुलासा होगा और आरोपी गिरफ्तार होंगें।
नवलाराम जाट हत्याकांड अभी भी सवालों के घेरे में
पुलिस इस मामले में अभी भी नाकाम साबित हो रही हैं। नवलाराम भाम्बू दसोड़ी गांव में सब्जी की दुकान करते थे, रात में वो दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। बीच रास्ते मे भी उनकी हत्या करके उनका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। दूसरे दिन परिवार वालों को नवलाराम भाम्बू की लाश मिली। एक सामान्य गरीब किसान की हत्या किसने की? उनकी हत्या क्यों की? हत्यारे कौन थे? ये बातें आज भी लोगों के मन में हैं।
जब यह हत्याकांड हुआ तब सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर यह मुद्दा काफी छाया था, लेकिन अब इसको भूल गए है, लेकिन नवलाराम के परिवार को अभी भी न्याय की जरूरत हैं। कई बड़े नेताओं ने भी उस समय पुलिस से खुलासे की मांग की थी, लेकिन अब इस मुद्दे को सब भूल गए हैं और नवलाराम भाम्बू का परिवार आज भी न्याय को तरस रहा हैं।

Tnxx for comment