नागौर, राजस्थान।
नागौर में बंजारा परिवार के लिए सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में चल रहा महापड़ाव आज तीसरे दिन भी जारी हैं, हजारो की संख्या में लोग इस महापड़ाव में बैठे हुए है। खुद सांसद हनुमान बेनीवाल नागौर जिले के कई विधायकों के साथ इस महापड़ाव में बैठे हुए है। उनका साथ देने के लिए नागौर के सभी समाजों की जनता भी कोई कसर नही छोड़ रही हैं। अब नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार को एक कड़ी चेतावनी दे दी हैं।
एक घण्टे में कोई नहीं आया तो बेनीवाल करेंगें ऐसा
बेनीवाल ने अभी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप अब एक घण्टे में सरकार की ओर से कोई नहीं आया तो यह पूरा महापड़ाव नागौर की रेलवे ट्रैक और हाइवे पर होगा। वहाँ जाकर हाइवे और ट्रैक दोनों बन्द कर दिए जाएंगे। हम सरकार से वार्ता के लिए नहीं जाएंगे, चाहे यह महापड़ाव कितने ही दिन चले। सरकार को खुद आना पड़ेगा और हमारी सारी मांगे माननी होगी।

Tnxx for comment