कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बाड़मेर में खोला सांसद सेवा केंद्र, सुनेंगें लोगों की समस्याएं

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

भारत सरकार में कृषि राज्य मंत्री और बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बाड़मेर में सांसद सेवा केंद्र का शुभारंभ किया, इस सांसद सेवा केंद्र का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का निराकरण करना है। रविवार को सांसद कैलाश चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थे, इस दौरान रविवार सुबह 11 बजे बाड़मेर में इस केंद्र का उद्धघाटन किया गया, इस कार्यक्रम में हजारों की तादाद में बाड़मेर की जनता ने भाग लिया।

कैलाश चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की हर समस्याओं के निराकरण करने की बात कही, उन्होंने कहा कि अब हर बार इसी केंद्र मव जनसुनवाई की जाएगी, जहां हर आम आदमी की समस्याएं सुनी जाएगी और जल्द हु उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default