रालोपा नेता नारायण बेनीवाल ने डिस्कॉम की खोली पोल, तो अब AEN का हुआ तबादला

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर उपखंड में हाल ही में डिस्कॉम की लापरवाही के खिलाफ किसानों ने डिस्कॉम के बाहर आंदोलन किया था। यह आंदोलन रालोपा नेता नारायण बेनीवाल के नेतृत्व में हुआ था। नारायण बेनीवाल ने किसानों के साथ मिलकर डिस्कॉम कार्यालय के बाहर काफी प्रदर्शन किया। किसानों की शिकायत थी कि डिस्कॉम अधिकारी बिजली कनेक्शन भी नहीं दे रहे है और इसके लिए रिश्वत भी ले रहे है। वही क्रमबद्ध तरीके से भी बिजली कनेक्शन नहीं दे रहे हैं, इस तर्ज की कई शिकायतों को लेकर डिस्कॉम का किसानों ने घेराव किया।

AEN की खुली पोल, अब हुआ तबादला

इस घटना में AEN श्रवण रावल ने किसानों की बातें नहीं मानी, उल्टा अपने कपड़े उतारकर नाराजगी जताई। इस घटना के बाद लगातार मीडिया कवरेज में यह मुद्दा उठता रहा। जिसके बाद डिस्कॉम एसपी ने खींवसर आकर जायजा लिया, अब AEN श्रवण रावल का डिस्कॉम ने तबादला कर दिया हैं। रावल को खींवसर से सांजू भेजा गया, वहीं खींवसर में महेंद्र चौधरी को नया AEN लगाया गया हैं।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default