राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पहुंचे नागौर, अब खत्म हो सकता हैं बेनीवाल का महापड़ाव

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर के पशु प्रदर्शनी मैदान में चल रहा बंजारों के लिए महापड़ाव आज तीसरे दिन भी जारी रहा हैं। अभी एक घण्टे पहले सांसद बेनीवाल ने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर एक घण्टे में सरकार ने कोई वार्ता नहीं की तो रेलवे ट्रैक और हाइवे जाम कर दिया जाएगा। अब गहलोत सरकार ने इस चेतावनी को स्वीकार कर लिया है। गहलोत सरकार की ओर से राजस्व मंत्री हरीश चौधरी नागौर में चल रहे महापड़ाव में पहुंच चुके है।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी वार्ता करके खत्म कर सकते हैं महापड़ाव को

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी अब सांसद बेनीवाल और बंजारा परिवारों से वार्ता करके इस महापड़ाव को खत्म करवा सकते हैं। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पहले भी बंजारा परिवार के पुर्नवास की घोषणा करवाई थी। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री गहलोत ने यह घोषणा की थी। जेल में बंद सभी बंजारा परिवारों को रिहा भी कर दिया गया हैं। अब राजस्व मंत्री अंतिम दौर की वार्ता करके इस आंदोलन को यही रोक सकते है।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default