उपचुनाव में मिली जीत के बाद RLP ने डीजे के साथ निकाला जोधपुर में रोड़ शो

INC News
0

जोधपुर, राजस्थान।

जोधपुर में जिला परिषद के उपचुनाव में रालोपा ने आज जीत दर्ज की हैं। इस जीत के बाद रालोपा ने जोधपुर में दर्जनों डीजे के साथ रोड़ शो निकाला हैं। इस रोड़ शो में कई डीजे, गाड़ियां और बाइक शामिल थी। सैंकड़ो युवाओ ने हाथों में रालोपा का झंडा लेकर यह रोड़ शो पूरा किया हैं। रालोपियन्स इस जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई दे रहे है, वहीं पार्टी मुखिया हनुमान बेनिवाल ने सभी मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए अपने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया हैं।

रालोपा ने इस चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को हरा दिया हैं। रालोपा ने भाजपा को 831 वोटों से हराया हैं, जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई हैं। इस सीट पर रालोपा की अनिता खोजा विजयी हुई हैं। अनिता चौधरी ने कुल 7504 वोट प्राप्त किये है। अनिता चौधरी रालोपा नेता राजूराम खोजा की पत्नी हैं। यह उपचुनाव वार्ड नम्बर 25 में हुआ था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default