राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा राहुल गांधी को मनाने के लिए धरने पर बैठे

INC News
0

दिल्ली।

दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दिल्ली में राहुल गांधी को मनाने के लिए दर्जनों नेता कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देकर बैठ गए है। इनमें कई बड़े नेता भी शामिल है। राजस्थान सरकार में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे भी इस धरने पर बैठे हैं। यह धरना राहुल गांधी को मनाने के लिए दिया जा रहा हैं, ताकि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहे।

लोकसभा चुनावों में कड़ी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने उनका इस्तीफा नकार दिया था, लेकिन राहुल गांधी अभी तक नहीं माने हैं, वो अध्यक्ष पद छोड़ना चाहते हैं, इसलिए लगातार बड़े नेता उनसे मुलाकात करके राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की हैं और अध्यक्ष पद पर बने रहने की मांग की हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default