जोधपुर, राजस्थान।
जोधपुर में हुए वार्ड नम्बर 25 के जिला परिषद उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने बाजी मार ली हैं। रालोपा ने अभी हाल ही विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव लड़े थे, उन चुनावों में भी रालोपा ने जीत दर्ज की थी। अब रालोपा ने जिला परिषद के चुनाव में भी दस्तक दी थी और इस चुनाव में भी रालोपा ने भाजपा और कांग्रेस को पछाड़ दिया हैं।
जोधपुर के वार्ड नम्बर 25 के उपचुनाव में रालोपा ने 831 वोटों से जीत दर्ज की हैं। रालोपा की अनिता चौधरी ने कुल 7504 वोट लिए, वहीं भाजपा ने 6673 और कांग्रेस की धन्नी देवी माचरा ने 6628 वोट हांसिल किये। इस उपचुनाव में मिली जीत के बाद रालोपा मुखिया हनुमान बेनीवाल ने सभी वोटर्स को धन्यवाद दिया और रालोपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Tnxx for comment