बीकानेर, राजस्थान।
एक बार फिर विश्वविद्यालयों में चहल पहल नजर आने लगी हैं, क्योंकि अब छात्रसंघ चुनाव अब नजदीक आ गए है। हर साल की तरह इस साल भी छात्रसंघ चुनाव अगस्त में हो सकते है। हालांकि इसको लेकर कोई घोषणा नहीं हुई हैं। राजस्थान प्रदेश में मुख्यतः NSUI, ABVP, SFI यह तीन पार्टियां ही छात्रसंघ चुनाव लड़ती हैं और हर बार इन्हीं का कब्जा विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में होता हैं। लेकिन इस बार राजस्थान में क्षेत्रीय पार्टी के रूप में उभरी रालोपा का भी प्रभाव छात्रसंघ चुनाव पर पड़ेगा।
पहले यह खबर थी कि रालोपा अपना छात्रसंघ संगठन तैयार करेगी, लेकिन सूत्रों के अनुसार रालोपा ऐसा नहीं कर रही हैं। लेकिन रालोपा से जुड़े छात्र नेता रालोपा के झंडे को साथ लेकर इन चुनावों में उतरने वाले है। इसकी शुरुआत अब हो चुकी हैं। 23 जुलाई मंगलवार को बीकानेर में रालोपा के सभी छात्र नेताओं ने एक बड़ी मीटिंग का आयोजन किया हैं, यह मीटिंग इस साल होने वाले छात्रसंघ चुनावों को लेकर ही हैं। इसमें बीकानेर की डूंगर महाविद्यालय के छात्रनेता प्रमुखता में रहेंगे।
अगर रालोपा के नाम से कॉलेजों में छात्रनेता उतरते हैं, तो उनको पार्टी का साथ काफी हद तक मिल सकता हैं। पश्चिमी राजस्थान की कई कॉलेजों पर रालोपा के छात्र नेता जीत भी दर्ज कर सकते हैं, क्योंकि पश्चिमी राजस्थान में रालोपा कई पकड़ सबसे ज्यादा है। इस चुनाव से रालोपा को भी फायदा होगा, उनकी एक टीम कॉलेजों में भी बन जाएगी। अब देखना होगा कि इस मीटिंग के बाद क्या फैंसला लिया जाता हैं।


Tnxx for comment