जयपुर, राजस्थान।
विधानसभा का दूसरा सत्र अभी चल रहा हैं, बजट के बाद लगातार हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हो रही हैं। हर विधायक अपने-अपने विचार इन मुद्दों पर रख रहे है। गुरुवार को विधानसभा में स्वास्थ्य और सफाई को लेकर चर्चा की गई हैं, इस चर्चा में विधायक दिव्या मदरेणा ने भी भाग लिया, विधायक मदरेणा ने अपने शायराना अंदाज में स्वास्थ्य को लेकर ऐसा भाषण दिया कि जो काफी ऊर्जावान था। विधायक मदरेणा ने पंक्तियों ही पंक्तियों स्वास्थ्य को लेकर बड़ी बातें कह दी।
उन्होंने स्वास्थ्य के लिए और ज्यादा बजट की भी मांग की, उन्होंने कहा कि आज के समय मे हर चीज में मिलावट हैं, जिससे आम आदमी का स्वास्थ्य गिरता जा रहा हैं। इसके अलावा उन्होंने चिकित्सा सुविधा में भी कई तरह के सुझाव दिए। विधायक मदरेणा ने राजस्थान के एसएमएस अस्पताल को लेकर भी कई सवाल उठाए और उसमें सुधार की मांग की। इस प्रकार विधायक दिव्या मदरेणा ने चिकित्सा, स्वास्थ और सफाई को लेकर काफी बातें कही और इनमें सुधार की मांग की।

Tnxx for comment