विधायक चेतन डूडी ने विधानसभा में उठाये यह मुद्दे, डाबड़ा शहीद स्मारक को ऐतिहासिक धरोहर बनाने की मांग

INC News
0

डीडवाना, नागौर।

डीडवाना विधायक चेतन डूडी ने बुधवार को विधानसभा में आजादी पर ऐसा भाषण दिया कि विधानसभा में एक दम शांति हो गई। विधायक डूडी ने डीडवाना के डाबड़ा में स्थित शहीद स्मारक का भी जिक्र किया, डाबड़ा कांड का आजादी में अहम योगदान था। चेतन डूडी ने विधानसभा में डाबड़ा कांड का बखूबी जिक्र करके सबको देश के आजादी में डाबड़ा के शहीदों की गाथा बताई। उसके बाद विधायक डूडी ने डाबड़ा शहीद स्मारक को ऐतिहासिक धरोहर के रूप में घोषित करने की मांग की, इसके साथ ही डूडी ने इस धरोहर के संरक्षण की भी मांग की।

विधायक डूडी ने इसके अलावा राजस्व विभाग का भी मुद्दा विधानसभा में उठाया, डूडी ने राजस्व विभाग में पड़े सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default