उपतहसील डेह को पंचायत समिति बनाने की मांग अब पुरजोर तरीके से उठी

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

नागौर जिले की जायल तहसील के अंर्तगत आने वाली उपतहसील डेह को अब पंचायत समिति बनाने की मांग काफी पुरजोर तरीके से उठाई जा रही हैं। डेह तहसील निर्माण समिति कई सालों से उपतहसील डेह को पंचायत समिति बनाने की मांग कर रही हैं, हालांकि शुरुआत में इस आंदोलन में कुछ ही युवा आगे आये, लेकिन अब धीरे-धीरे इस आंदोलन के साथ कारवां जुड़ता गया और डेह को तहसील बनाने की मांग इस क्षेत्र का हर युवा करने लग गया।

डेह तहसील निर्माण समिति के संयोजक बीरबल कमेडिया ने बताया कि डेह अभी जायल उपखण्ड के अंर्तगत आता हैं, लेकिन डेह में 47गांव आते है। यह गांव आज भी विकास से काफी दूर है, इसलिए अगर डेह को पंचायत समिति बना दिया जाता हैं, तो इन गांवों का भी विकास चरम पर जा सकता हैं। रविवार को डेह में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया, ताकि आंदोलन की आवाज ऊँपर तक जा सके। इस समिति ने हाल ही में नागौर से निर्वाचित हुए सांसद हनुमान बेनीवाल को भी ज्ञापन दिया हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default