विधानसभा में पिछले सप्ताह बजट पर हो रही चर्चा में नागौर जिले के लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने भी भाग लिया, विधायक भाकर ने बजट को सभी वर्गों के विकास वाला बताते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नागौर जिले में स्थित वीर तेजाजी के मंदिर और वहाँ लगने वाले मेले के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की हैं, ताकि यह जगह भी पर्यटन की दृष्टि से पूरे देश मे जानी जा सके।
विधायक मुकेश भाकर ने कहा कि नागौर जिले के खरनाल में स्थित तेजाजी महाराज का मंदिर राजस्थान के किसानों का प्रतीक हैं, किसानों के इष्टदेव हैं, दूसरी ओर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए बलिदान दिया था, इसलिए मैं मुख्यमंत्री और कला-संस्कृति मंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि इस मंदिर ले लिए एक विशेष पैकेज दिया जाए, ताकि हम तेजाजी की वीरता को पूरे देश मे बता सके।

Tnxx for comment