झुंझुनूं, राजस्थान।
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में आखिरकार गुरुवार को बाबुलाल सैनी मौत से जंग हार गया । बता दें कि बाबुलाल ने पेट्रोल डालकर जिंदा ही आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से बाबुलाल की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और उसने कल दम तोड़ दिया।
दरअसल पूरा मामला झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के गांव गुड़ा का है। बाबूलाल सैनी के ऊपर वन विभाग टीम ने दबाव बनाया था कहा कि घर को खाली करो हम इसे तोड़ेंगे गरीब बाबूलाल डिप्रेशन में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया बाबुलाल को गंभीर अवस्था में पौंख अस्पताल भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे वहां से जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहा गुरुवार शाम करीब 7:15 पर उसने दम तोड़ दिया। बाबुलाल की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
मीन सेना के राष्ट्रीय प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा ने इस पर दुख जताया तथा कहा कि बाबूलाल को किसी भी कीमत पर न्याय दिलवाया जाएगा। परिजनों का कहना है शासन और प्रशासन की ईंट से ईंट बजा देंगे चाहे, अपनी जान भी गंवानी पड़े लेकिन बाबू लाल के परिवार को अब न्याय दिलवाकर रहेंगे।

Tnxx for comment