जयपुर, राजस्थान।
आज जयपुर में करनी सेना सहित विभिन्न स्वर्णिम संघटनों ने विधानसभा का घेराव किया, यह घेराव स्वर्ण आरक्षण को लेकर किया गया। करनी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने बताया कि केंद्र सरकार ने स्वर्ण आरक्षण दिया, इस आरक्षण में राज्य की गहलोत सरकार ने अनेक शर्ते लगा ददी हैं, जिसके कारण इस आरक्षण का लाभ किसी को नहीं मिलेगा। जब केंद्र ने 8 लाख का आंकड़ा इसमे रखा हैं, लेकिन राज्य सरकार ने इसमें जमीन, प्लाट को भी जोड़ दिया हैं।
गोगामेड़ी ने कहा कि आज हक सरकार से शांतिपूर्ण वार्ता कर रहे हैं, सरकार को इसमें सुधार के लिए समय भी दे रहे है, लेकिन अगर सरकार ने इस आरक्षण में सुधार नहीं किया तो हम राजधानी में आक्रामक आंदोलन करेंगें।

Tnxx for comment