बाड़मेर, राजस्थान।
राजस्थान में टिड्डी दल का प्रकोप अभी भी जारी हैं, अब यह गुजरात में भी देखने को मिल रहा हैं। राजस्थान प्रदेश के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जालौर और गुजरात के बांसकांठा में टिड्डी दल पाकिस्तान की ओर से आया हैं। यह टिड्डी दल मई में ही राजस्थान में प्रवेश कर चुका था, इसको रोकने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों ने मिलकर काफी उपाय किये हैं।
वहीं कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने पिछले दिनों टिड्डी दल से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस टिड्डी दल को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव भी करवाया, ताकि टिड्डी दल आगे भी नहीं बढ़े और वहीं खत्म हो जाये। मंत्री कैलाश चौधरी ने सुरक्षित क्षेत्रों के लोगों से आग्रह भी किया हैं कि अगर कहीं टिड्डी दल दिखे तो जल्द से जल्द कृषि मंत्रालय में सूचना दे, ताकि समय रहते उन पर काबू किया जा सके।

Tnxx for comment