नागौर जिले के लाडनूं के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट में दी यह सौगात

INC News
0

लाडनूं, नागौर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना पूर्णकालिक बजट कल बुधवार को पेश कर दिया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट में हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की हैं। वहीं पिछड़े हुए जिलों के लिए कई अलग से सौगातें दी हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा के लिए भी 2 सौगात दी हैं। लाडनूं विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या हैं, यहाँ से विधायक मुकेश भाकर ने विधानसभा में पेयजल को लेकर मुद्दा भी उठाया था, उसी तर्ज पर लाडनूं विधानसभा के लिए बजट में घोषणाएं की गई हैं।

लाडनूं क्षेत्र की सभी ढाणियों, गांवो को नागौर लिफ्ट पेयजल परियोजना से जोड़ा जाएगा, ताकि हर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पेयजल की पूर्ति हो सके, इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अलग से 16 करोड़ की घोषणा नागौर में पेयजल समस्या को लेकर की, ताकि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द पानी की समस्या से निजात मिले।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default