बजट में कुचामन में ब्लड बैंक की घोषणा करने पर विधायक महेंद्र चौधरी ने जताया सीएम गहलोत का आभार

INC News
0

कुचामन, नागौर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार का पूर्णकालिक बजट कल बुधवार को पेश कर दिया हैं। इस बजट में राजस्थान के नागौर जिले की कुचामन सिटी के लिए एक बड़ी घोषणा की हैं। इस बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुचामन के राजकीय अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की घोषणा की। इस ब्लड बैंक की वजह से क्षेत्र के आस-पास ले लोगों के लिए एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ब्लड बैंक की घोषणा करने के बाद नावां विधायक महेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का हार्दिक आभार जताया। महेंद्र चौधरी ने इस बजट को भी आमजन के हितों वाला बताते हुए अच्छा बजट बताया। इस ब्लड बैंक की वजह से कुचामन क्षेत्र में एक खुशी की लहर दौड़ गई हैं। इसके अलावा इस बजट में कुचामन को नागौर लिफ्ट पेयजल परियोजना से जोड़ने की भी घोषणा की हैं, ताकि इस क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात मिले।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default