रालोपा सयोंजक हनुमान बेनीवाल ने रखी यह मांग, जिसको गोविन्द डोटासरा ने कर दिया ऐसे पूरा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

गहलोत सरकार ने इस साल राजस्थान में सरकारी अंगेजी माध्यम स्कूल सन्चालित करने का फैंसला किया, इस फैंसले में पुरानी सरकारी स्कूलों को ही अंग्रेजी माध्यम में बदला गया हैं। नागौर में गिनानी की सरकारी स्कूल को राज्य सरकार ने अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित कर दिया, जिसके बाद वहां हिंदी माध्यम में पढ़ रही सैंकड़ो लड़कियां शिक्षा से वंचित हो गई थी, लड़कियों ने आंदोलन करके नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को इस मामले से अवगत करवाया। बेनीवाल ने मुख्यमंत्री गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को इस मामले से अवगत करवाया।

डोटासरा ने निकाला अब यह उपाय

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने इस मामले का उपाय निकालते हुए नागौर सांसद बेनीवाल की मांग को पूरा कर दिया हैं। अब गिनानी स्कूल में 2 पारी चलेगी, इसमे पहली पारी में स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं चलेगी, तो वहीं दूसरी पारी में हिंदी माध्यम की कक्षाएं संचालित होगी। इसके लिए शिक्षा निदेशक ने एक नोटिस जारी करके जानकारी दी हैं। इस फैंसले का नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने स्वागत किया है और इसके लिए शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार भी जताया हैं।।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default