डीडवाना, नागौर।
नागौर जिले के डीडवाना में पिछले 7 दिनों से चल रहा 3 छात्रों का आमरण अनशन आज गुरुवार शाम को समाप्त किया गया। एसएफआई के बैनर तले 3 छात्रों ने डीडवाना की बांगड़ कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था, छात्रों ने लगातार 7 दिनों तक आमरण अनशन किया, जिसके बाद आज प्रशासन ने छात्रों की मांगो को मानते हुए इस आमरण अनशन को खत्म करवाया।
छात्रों ने बांगड़ कॉलेज में नए सेक्शन खोलने, कॉलेज में रिक्त व्याख्याताओं के पद भरने और डिफॉल्टर छात्रों को फीस भरने में कुछ दिन की मोहलत और देने के लिए एसएफआई तहसील अध्यक्ष सुरेश डोडवाडिया, छात्र नेता सुरेंद्र नेतड और छात्र नेता महिपाल बिजारणियां ने कॉलेज परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया। प्रशासन ने छात्रों को धरने से उठने का कई बार आग्रह किया, लेकिन छात्रों ने हिम्मत नहीं हारते हुए अपनी मांगों को मनवाकर ही धरना समाप्त किया।


Tnxx for comment