जसोल हादसे में मारे गए लोगों की याद में अब कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी ने कर दिया ऐसा काम

INC News
0

बाड़मेर, राजस्थान।

हाल ही में जून महीने में बाड़मेर में जसोल हादसा हुआ था, इस हादसे से एक बार पूरे राजस्थान सहित देश भी सहम गया था। कथा सुन रहे लोगों पर प्रकृति की ऐसी कहर आई कि कुछ ही मिनटों में सब तबाह हो गया। इस हादसे में 16 लोग हादसे का शिकार हो गए और यह दुनिया छोड़ कर चले गए। इसके अलावा कई लोग घायल भी हो गए। सरकार ने भी हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए काफी आर्थिक सहायता भी की थी।

अब कैबिनेट मंत्री कैलाश चौधरी ने हादसे में शिकार हुए लोगों के लिए किया यह काम

बाड़मेर से हाल ही में निर्वाचित हुए सांसद और कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने शनिवार को बाड़मेर का दौरा किया। यहाँ पर कैलाश चौधरी ने हादसे में मारे गए 16 लोगों की याद में हर व्यक्ति के नाम से एक-एक पेड़ लगाया हैं और उन पेड़ो के सरक्षंण का भी संकल्प लिया है। हर व्यक्ति के नाम से एक-एक पेड़ लगाने के संकल्प की चारो ओर चर्चा हो रही हैं। कैलाश चौधरी इस हादसे के बाद काफी आहत हुए थे, उन्होंने सभी परिजनों से मिलकर उनको ढांढस भी बंधवाया था। साथ ही में सरकार से सहायता के लिए बात भी की थी।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default