चुरू, राजस्थान।
चुरू की सादुलपुर विधानसभा से विधायक कृष्णा पूनियां ने अपने विधानसभा क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की हैं, जिसे सुन आपको भी आश्चर्य होगा। दरअसल विधायक कृष्णा पुनिया घर-घर जाकर उन लोगों को पेड़-पौधे बांट रही हैं, जिन लोगों ने अभी हाल ही में शादी की हैं। नए दूल्हे और दुल्हन को पेड़-पौधे बांटकर उनकी इस याद में पेड़ पौधे को पालने का संकल्प भी विधायक ने दिलवाया। इस तरह पेड़-पौध लगाने से सम्बंधित व्यक्ति उसकी रखरखाव भी करेंगे।
इसके अलावा जिन घरों में नया चिराग बेटे या फिर बेटी ने जन्म लिया है, उस घर मे भी जाकर विधायक कृष्णा पूनियां ने पेड़-पौधे बांटे हैं। अपने बेटे के साथ पेड़ को बड़ा करने का संकल्प विधायक ने माता-पिता को दिलवाया हैं। विधायक ऐसा अपने क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से कर रही हैं, क्योंकि चुरू सबसे गर्म जगहों में से एक हैं और यहां बारिश भी कम ही होती हैं। विधायक की इस पहल की चारों ओर चर्चा हो रही हैं।


Tnxx for comment