Big News- कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

INC News
0

भोपाल, मध्यप्रदेश।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे का एलान होने के बाद से ही पार्टी में इस्तीफे की झड़ी लग गई है। अब ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस महासचिव पद से दिया इस्‍तीफा। इस्‍तीफा देने के बाद ज्‍योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “लोगों के फैसले को स्‍वीकार करते हुए और जिम्‍मेदारी लेते हुए मैंने कांग्रेस महासचिव पद से इस्‍तीफा दे दिया। मैंने अपना इस्‍तीफा राहुल गांधी को भेज दिया। मैं यह जिम्‍मेदारी देने के लिए और हमारी पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए उनका धन्‍यवाद करता हूं।”

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के इस्तीफा देने से पहले आज ही मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों तक शहर इकाई की देखरेख के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक नेतृत्व की सिफारिश की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default