नागौर, राजस्थान।
मंगलवार शाम को कुख्यात बदमाश आनन्दपाल सिंह की माँ निर्मल कंवर का देहांत हो गया, लेकिन बुधवार शाम तक भी आनंदपाल के परिवार ने मां निर्मल कंवर का अंतिम संस्कार नहीं किया हैं। निर्मल कंवर के शव को अभी तक घर मे ही सुरक्षित रखा गया हैं। इसका कारण हैं कि आंनदपाल के दो भाई अभी जेल में बन्द हैं, जिनको अभी तक पेरोल नहीं मिली हैं। परिवार ने आज कोर्ट में कागजी कार्यवाही पूरी कर दी हैं, लेकिन बुधवार शाम तक कोर्ट ने आनंदपाल के भाई रूपेंद्र पाल उर्फ विक्की और मंजीत सिंह को कोर्ट ने पेरोल नही दी हैं।
वहीं परिवार का कहना हैं कि जब तक दोनों भाइयों को पैरोल नहीं मिलती हैं, तब तक निर्मल कंवर का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। निर्मल कंवर के निधन के बाद राजपूत समाज मे शोक की लहर हैं। आनंदपाल सिंह दो साल पहले राजस्थान पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था, उस समय भी परिवार ने 20 दिनों के बाद आंनदपाल सिंह का अंतिम संस्कार किया था।

Tnxx for comment