जयपुर, राजस्थान।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सयोंजक और नागौर से निर्वाचित सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में आज राजस्थान प्रदेश में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की हैं। सदन में आज सांसद बेनीवाल ने खेल विभाग की अनुदान मांग की चर्चा में भाग लिया, इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने खेलों के महत्व पर बोलते हुए राजस्थान में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की मांग की। इसके लिए सांसद बेनीवाल ने सम्बन्धित मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पेशल बजट जारी करने की मांग की हैं।

Tnxx for comment