मकराना में अब खुलेगा अपर जिला और सत्र न्यायालय, मुख्यमंत्री गहलोत ने की घोषणा

INC News
0

नागौर, राजस्थान।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल बजट की चर्चा के बाद नागौर जिले के मकराना के लिए अपर जिला और सत्र न्यायालय की घोषणा की हैं, मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया हैं, उन्होंने वीडियो अपलोड करके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया हैं, वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। हम आपको बता दे कि मकराना में न्यायालय नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

वकील इस न्यायालय की मांग को लेकर आन्दोलन भी कर रहे थे, विधायक रूपाराम मुरावतिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से निजी मुलाकात करके न्यायालय की मांग की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे मंजूरी दे दी हैं। अब मकराना की जनता को न्याय के लिए दूसरे न्यायालय जाने की जरूरत नहीं हैं।

Post a Comment

0 Comments

Tnxx for comment

Post a Comment (0)
3/related/default